बायोग्राफी मोहतरम जनाब मुबारक हुसैन ‘अहमर’
काशीपुरी
ग़ज़ल एक सिन्फ-ए-सुखन है, जिसके लुगवी मा’ईना महबूब से बात करना होता हैं, लेकिन जदीद ग़ज़ल में शाइर महबूब के अलावा दुनिया और समाज के मुख्तलिफ पहलुओं पर
अपने ख़यालात पेश करता है, तो इस तरह आज ग़ज़ल महबूब से बातें
करने के साथ-साथ दुनिया से भी बातें करने का ज़रिया बन चुकी है।
ज़माना-ए-क़दीम से लेकर आज तक दीगर
शुअरा-ए-कराम इस फन में महारत हासिल कर चुके हैं और सभी ने ही अपने-अपने अंदाज़
में शायरी के हुस्न में इज़ाफा किया है। ये सिलसिला आज भी जारी है, लिहाज़ा इस फेहरिस्त में एक नाम जनाब मुबारक हुसैन ‘अहमर’ काशीपुरी का भी आता
है, जिनका कलाम उर्दू अदब में अपनी एक ख़ास अहमियत रखता है। आपने रिवायती ग़ज़ल के
साथ-साथ जदीद ग़ज़ल में भी अपने ख़यालात का इज़हार किया है। जनाब ‘अहमर’ काशीपुरी एक
तवील अर्से तक शायरी करते रहे। आपका कलाम मौजूदा समाज और इसमें पेश आने वाले तमाम
छोटे-बड़े मसाइल की तर्जुमानी करता है।
मोहतरम जनाब मुबारक हुसैन ‘अहमर’ काशीपुरी
किसी तार्रुफ़ के मोहताज नहीं हैं। आपका कलाम ही आपकी पहचान है। आपके वालिद-ए-मोहतरम
का नाम जनाब सूफी करीम बख्श और वालिदा का नाम मोहतरमा नूर जहाँ बेगम था। आपकी
पैदाइश 31 जुलाई 1932 को हिंदुस्तान की उत्तरी रियासत उत्तराखंड के तराई ज़िला उधम
सिंह नगर के तारीख़ी और सनअती शहर काशीपुर में हुई। दो बेटियों के बाद आप अपने
वालिद-ए-मोहतरम की सबसे छोटी औलाद हैं। आपके वालिद-ए-मोहतरम का शुमार इलाक़े के
दानिश्वर तबक़े में किया जाता था। वह एक तालीमयाफ़्ता, समाजी कारकुन, सच्चे मुहिब-ए-वतन और बा-वक़ार
शख्सियत के मालिक थे।
आपकी शख्सियत पर आपके वालिद का अक्स
साफ़ नज़र आता है। आपने वालिद-ए-मोहतरम की सरपरस्ती में उर्दू और फ़ारसी की तालीम
हासिल की। आपको उर्दू अदब से गहरी दिलचस्पी रही है, इस लिए आपने उर्दू और फ़ारसी अदब का गहरा मुताअला किया। मीर, गालिब, ज़ौक़ और इक़बाल को अपना आईडल समझते हुए
आहिस्ता-आहिस्ता शायरी में अपना क़लम आज़माना शुरू किया। देखते ही देखते आपका कलाम
लोगों की ज़बान पर सर चढ़कर बोलने लगा। आपने ग़ज़ल की तकनीक को बाक़ायदा सीखा और समझा
है, ग़ज़ल के इस फन को मज़ीद बेहतर बनाने के लिए
आपने अपने ज़माने के मशहूर-ओ-म’आरूफ़ उस्ताद शाइर जनाब भगवती प्रसाद भटनागर ‘अहक़र’ काशीपुरी की सरपरस्ती इख़्तियार की। उनकी
सरपरस्ती में रहकर आपने ग़ज़ल की बारीकियाँ सीखीं। अब आपकी ग़ज़लें पहले से बेहतर और
मशहूर होने लगीं। लिहाज़ा आपको मुशायरों और नशिस्तों में शिरकत करने के मवाक़े
फराहम होने लगे। आपने मुक़ामी और बैरूनी बहुत से मुशायरों में शिरकत फ़रमाई।
मुशायरों में कामयाबी हासिल करने के बाद आप अख़बारात, मैगज़ीन और आकाशवाणी से वाबस्ता हो गए।
सच्ची लगन और मुसलसल कोशिशों की वजह
से आपका शुमार उस ज़माने के नामवर शु’अरा में किया जाने लगा। आपकी शोहरत इस हद तक
बढ़ी कि उस वक़्त के मशहूर शुअरा-ए-कराम जैसे मोहतरम जनाब गौहर उस्मानी, मोहम्मद अली मौज, रईस रामपुरी साहब आपके रहबर और
दोस्त बन गए और आपकी सलाहियतों को निखारने में मदगार साबित हुए। आपने पुराने दौर
के मशहूर-ओ-म’आरूफ़ शु’अरा-ए-कराम जनाब मोनिस बरेलवी, होश नुमानी, अज़हर इनायती, वसीम बरेलवी, साहिल सहरी, डॉक्टर शाकिर हुसैन इस्लाही, फ़हमी बदाँयूनी, ज़फ़र काशीपुरी, नश्तर काशीपुरी और मनोज आर्य साहब
के साथ तवील अर्से तक नशिस्तों और मुशायरों में शिरकत फ़रमाई। ये तमाम शु’अरा भी
आपकी शायरी और हुनर के मुअतरिफ़ रहे हैं। मुक़ामी ऐतबार से जनाब प्रफेसर आसिफ हुसैन, डॉक्टर यूसुफ बहादुर ख़ान, मास्टर मोहम्मद फ़ारूक़, अज़ीज़ क़ुरैशी, हनफ़ी काशीपुरी, पयाम काशीपुरी, डॉक्टर अहमद काशीपुरी, ख़ंजर काशीपुरी, आसिम काशीपुरी, क़तील काशीपुरी, तुफैल चितरवेदी, मुबारक हुसैन मुश्फ़िक़, सग़ीर अशरफ़, इंजीनियर मोहम्मद इक़बाल, सदर अब्दुल हमीद, हाजी अब्दुर्रशीद नल वाले, हाजी जमील, हरदासी लाल महरोत्रा, हरवंश लाल साईकिल वाले और दीगर
हज़रात से आपके गहरे मरासिम रहे हैं। इनके अलावा जनाब शिव नन्दन अग्रवाल, और सेठ सुरेश साहब भी आपके हम-जमात और रफीक़ रहे हैं।
आपने ज़िन्दगी के तक़रीबन हर पहलू पर
अपनी सलाहियतों का इस्तेमाल किया है। सीधी और आम फ़हम बात को अपनी शायरी में ढालने
का हुनर आपको बख़ूबी आता था। आप शायरी में हमेशा इस बात का ख़याल रखते थे कि क़ारी
को हक़ीक़ी दुनिया से रुबरु कराया जाए। आपकी शायरी में मौजूदह ज़िन्दगी और इसमें दर
पेश रोज़ मर्रा की छोटी बड़ी बातों को बड़ी ख़ूबी से नक़्ल किया गया है। आपकी अकसर
ग़ज़लें आम और सादा ज़बान में होती हैं, इस लिए आज भी
आपके चाहने वालों की कोई कमी नहीं है।
आपने उर्दू अदब की हर सनफ जैसे नात, हम्द,
क़त्आ, रुबाई, नज़्म,
क़सीदा और ग़ज़ल में अपना क़लम आज़माया है। आपकी शायरी की ये रिवायत यही ख़त्म नहीं होती। आपके फ़रज़न्द इक़बाल
‘अदीब’ काशीपुरी एक
बेहतरीन और कामयाब शाइर हैं जो आपको अपना उस्ताद और आईडल मानकर शायरी कर रहे हैं।
साथ ही आपके पोते शारिक़ सिद्दीक़ी भी एक नौजवान शाइर हैं, जो नयी नस्ल की नुमाइंदगी करते हुए जदीद शायरी में कामयाबी हासिल कर रहे हैं।
आपकी शायरी की बदौलत आपको एक उस्ताद शाइर होने का शरफ़ हासिल है। इसलिए दीगर मुक़ामी
शु’अरा-ए-कराम आपको अपना उस्ताद और मोहतरम मानते हैं जिनमें जनाब ख़ुरशीद अहमद काशीपुरी, अमीन जसपुरी, इंजीनियर मोहम्मद इरफ़ान हमीद, फ़ुरक़ान अहमद ख़लिश और नक़ी अनवर साहब के नाम शामिल किये जा सकते हैं। इनके अलावा
बैनुल-अक़वामी नाज़िम-ए-मुशायरा जनाब मंसूर उस्मानी, मोईन शादाब, तैय्यब आज़ाद और अज़हर शकील साहब आपकी शाइरी
से बेहद मुतास्सिर होने वाले शु’अरा हज़रात हैं। ग़ज़ल ख़्वानी में आपका एक मुनफ़रिद
अंदाज़ था। आप अपने तरन्नुम और बुलंद आवाज़ से महफ़िल में समां बाँध दिया करते थे।
आपकी इल्मी व अदबी ख़िदमात के ऐतराफ़ में नवचेतना कल्चरल सोसाइटी काशीपुर की जानिब
से शेर-ओ-शायरी के मैदान में मुनफ़रिद ख़िदमात के लिए "काशीपुर गौरव" के
एज़ाज़ से नवाज़ा जा चुका है।
मोहतरम जनाब ‘अहमर’ काशीपुरी ज़ाती ज़िंदगी में मिज़ाज
के सख़्त लेकिन उसूल पसंद इंसान थे। आपने पूरी ज़िंदगी बड़ी मेहनत और ईमानदारी से गुज़ारी।
आप समाजी रिश्तों को जोड़ने में यक़ीन रखते थे। आप मुआशरे की उमर दराज़ शख़्सियतों
में से एक थे, इसलिए आपकी इज़्ज़त और अहतराम में कभी कोई कमी
नहीं रही। हिब्बुल-वतनी का जज़्बा आपमें बचपन से ही था, इसलिए
आप वालिद-ए-मोहतरम और पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी के साथ कई बार आज़ादी की तहरीक में
शामिल हुए। आज़ादी के बाद आपने हिंदुस्तान में रहना पसंद किया और इसी को अपना मादर-ए-वतन
समझा। आपकी ज़िंदगी में एक वक़्त ऐसा भी आया जब ज़माने ने आपको तन्हा छोड़ दिया।
1972 में जंगलात की ठेकेदारी में आपको बहुत बड़ा नुक़सान हुआ, जिसका अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि आपकी सारी सरमाया कारी ज़ाया
हो गई और आप ज़माने के मक़रूज़ हो गए लेकिन आपने हिम्मत नहीं हारी बल्कि तहम्मुल और
ज़हानतदारी से काम लिया। कुछ हमदर्दों और अज़ीज़ों की मदद से कारोबार दोबारा क़ायम
किया और किसी तरह शहर में साइकिल पेंटिंग और मरम्मत की एक वर्कशॉप का आग़ाज़ किया।
आपने साइकिलों की पेंटिंग के लिए बाक़ायदा एक प्लांट लगाया। काशीपुर और इसके अतराफ़
यह पहला प्लांट था जहाँ साइकिलों पर स्टोविंग कलर किया जाता था। इस काम से आपको ख़ूब
शोहरत मिली, जिसके नतीजे में "मुबारक हुसैन साईकिल वाले"
का लक़ब आपकी पहचान बन गई।
आप एक हुनरमंद इंसान थे जिसे क़ुदरत
ने भरपूर सलाहियतों से नवाज़ा था। आप मशीनरी और उसकी कारकर्दगी की गहरी समझ रखते थे।
आपने ज़िंदगी भर मशीनरी पर बहुत काम किए हैं और उनमें कई तरामीम कीं, आपने ही बहुत पहले पेट्रोल जेनरेटर के डिज़ाइन में कुछ तबदीली
करके उसे केरोसीन से चलाने का कारनामा अंजाम दिया। आपने क़ौमी इदारों और क़ौम की फ़लाह-ओ-बहबूद
के लिए काफ़ी जद्दोजहद की, मोहल्ला अली खाँ काशीपुर में वाक़े
क़दीमी इदारा शम्स-उल-उलूम में आप एक लंबे वक़्त तक ख़ाज़िन के ओहदे पर ख़िदमात अंजाम
देते रहे। आपने इदारे के निज़ाम में बहुत से सुधार किए। आपसे पहले इस इदारे में आमद-ओ-ख़र्च
का कोई तरीका-ए-कार नहीं था। आपने हिसाब-किताब का सारा निज़ाम बैंक की मार्फ़त कराने
की शुरुआत की। इस भाग-दौड़ भरी ज़िंदगी में आप अपनी सेहत का पूरा ख़याल रखा करते थे।
वॉलीबॉल खेलना आपका शौक़ था। आप वॉलीबॉल के एक बेहतरीन खिलाड़ी रहे हैं, साथ ही आप बाक़ायदा इस खेल की इलाक़ाई टूर्नामेंट का अहतमाम कराया करते थे।
आप मौसीकी की भी गहरी समझ रखते थे। ग़ज़ल सुनना आपको बहुत पसंद था, गुलाम अली और मेंहदी हसन आपके पसंदीदा गुलूकार थे, इसके
अलावा गीत गुनगुनाना और बांसुरी बजाना भी आपका मशग़ला रहा है।
आपने पूरी ज़िंदगी बड़ी मेहनत-ओ-मशक़्कत, सादगी और ईमानदारी से गुज़ारी, तंगदस्त ज़िंदगी
में बड़ी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा, परेशानियों और दुश्वारियों
में आपकी अहलिया मोहतरमा आपके शाना-बशाना रहीं। आपकी अहलिया मोहतरमा का नाम अनवरी बेगम
था, जो 31 जनवरी 2010 को आपका साथ छोड़कर इस दुनिया
से रुख़सत हो गईं। आपके छः बेटे और दो बेटियां हुईं। समाजी और घरेलू
ज़िम्मेदारियों के साथ-साथ आपने बच्चों की तालीम-ओ-तर्बियत का पूरा ख़याल रखा। आपकी
तर्बियत का ही नतीजा है कि आपके सभी बच्चे कारोबारी और मआशी एतबार से आज एक बेहतरीन
ज़िंदगी गुज़ार रहे हैं। आपने अपनी ज़िंदगी में पोते-पोतियाँ, पड़पोते-पड़पोतियाँ और नवासे-नवासियों को देखा। कहने का मक़सद यह है कि आप
एक मशहूर शायर होने के साथ-साथ क़ाबिल, ईमानदार, मेहनती, कामयाब, इज़्ज़तदार और
अपने बच्चों पर शफक़त रखने वाले एक नेक दिल इंसान थे।
उम्र भर उर्दू अदब की ख़िदमत करने वाले, उर्दू, हिंदी, अंग्रेज़ी,
अरबी और फ़ारसी ज़बानों पर उबूर रखने वाले बुज़ुर्ग शायर मोहतरम जनाब
‘अहमर’ काशीपुरी 20 जुलाई 2024 को 92 साला
बेहतरीन ज़िंदगी गुज़ारने के बाद दुनिया-ए-फ़ानी से दुनिया-ए-हक़ीक़ी की जानिब हिजरत
फ़रमा गए और अपने पीछे एक भरा-पूरा ख़ानदान, अपने मुशाहिदात-ओ-तजुर्बात
और ज़िंदगी भर की जमा पूंजी यानी अपनी ग़ज़लों का ज़ख़ीरा छोड़ गए। आपकी अदबी ख़िदमात
रहती दुनिया तक याद रखी जाएंगी।
आपके छोटे फ़र्ज़न्द मोहम्मद जलीस सिद्दीकी
ने आपके कलाम को यकजा करने और कंपोज़िटिंग करने में बड़ी जॉंफ़िशानी की है। कलाम को
'उसका तसव्वुर' नाम से शाया
कराकर क़ाबिले तारीफ काम किया है और आपके चाहने वालों के लिए एक नायाब तोहफ़ा नज़्र
किया है। इस किताब को 'माई बुक सिलेक्ट पब्लिकेशन' की जानिब से उर्दू और हिंदी में शाया किया गया है, जो
'अमेज़न इंडिया' पर दस्तियाब है।
سوانح
عمری محترم جناب مبارک حسین اؔحمر کاشی پوری
غزل ایک صنفِ سخن
ہے ،جس کے لغوی معنٰی محبوب سے بات کرناہوتا
ہے، لیکن جدید غزل میں شاعر محبوب کے علاوہ دنیا اور سماج کے مختلف پہلوؤں
پر اپنے خیالات پیش کرتا ہے، تو اس طرح آج
غزل محبوب سے باتیں کرنے کے ساتھ ساتھ دنیا سے بھی باتیں کرنے کا ذریعہ
بن چکی ہے۔
محترم جناب مبارک حسین اؔحمر کاشی پوری
کسی تعارف کے محتاج نہیں ہیں آپکا کلام
ہی ا ٓپکی کی پہچان ہے،آپکے والدِ محترم کا نام جناب صوفی کریم بخش اور والدہ کا نام محترمہ نور
جہاں بیگم تھا،آپکی پیدائش ۳۱ جولائی ۱۹۳۲ء کو ہندوستان کی شمالی ریاست اُتراکھنڈ کے ترائی
ضلع اُودھم سنکھ نگرکے تاریخی اور صنعتی
شہر کاشی پور میں ہوئی،دو بیٹوں کے بعد آپ اپنے والدِ محترم کی سب سے چھوٹی اولاد ہیں ، آپکے والدِ محترم کا
شمارعلاقے کے دانشور طبقے میں کیا جاتا
تھا، وہ ایک تعلیم یافتہ،سماجی کارکن، سچےمحبِ وطن اور باوقار شخصیت کے مالک تھے۔
آپکی شخصیت پر آپ کے والد کا عکس صاف نظر آتا
ہے،آپنے والدِ محترم کی سرپرستی میں اُردو اور فارسی کی تعلیم حاصل کی، آپ کو اُردو
ادب سے گہری دلچسپی رہی ہے ، اس لئے آپنے اُردو اور فارسی ادب کا گہرا مطالعہ کیا،
مؔیر، غاؔلب، ذؔوق اور
اقباؔل کو اپنا آئیڈیل سمجھتے
ہوئے آہستہ آہستہ شاعری میں اپنا قلم
آزمانہ شروع کر دیا ، دیکھتے ہی
دیکھتے آپکا کلام لوگوں کی زبان پر سر چڑھ کر بولنے لگا، آپنے غزل کی تکنیک کو باقاعدہ سیکھا اور
سمجھاہے، غزل کے اس فن کومزید بہتر بنانے
کے لئے آپنے اپنے زمانے کے مشہورو معروف
اُستاد شاعر جناب بھگوتی پرسادبھٹناگر اؔحقر کاشی پوری کی سرپرستی اختیار کی، اُنکی سرپرستی میں رہکر آپنے غزل کی
باریکیاں سیکھیں اب آپکی غزلیں
پہلے سے بہتر اور مشہور ہونے لگیں لہٰذہ آپ کو مشاعروں اورنششتوں میں شرکت کرنے کے مواقع فراہم ہونے لگے، آپنے مقامی اور بیرونی بہت سے مشاعروں میں شرکت فرمائی،مشاعروں میں
کامیابی حاصل کرنے کے بعد آپ اخبارات،
میگزین اور آکاش وانی سے وابستہ ہو گئے۔
سچی لگن اور مسلسل کوششوں کی وجہہ سے آپ کا
شمار اُس زمانے کے نامور شعراء میں کیا
جانے لگا آپکی شہرت اس حد تک بڑھی کہ اُس
وقت کے مشہور شعراء کرام جیسے محترم جناب گوہر عثماؔ نی، محمدؐ علی موؔج، رئیس راؔمپوری صاحب آپکے رہبر اور دوست بن گئے
اور آپ کی صلاحیتوں کو نکھارنے میں مدرگار
ثابت ہوئے، آپنے پرانے دور کے مشہور و
معروف شعرا ء کرام جناب مونؔس بریلوی ، ہوش نعماؔنی ، اظہر عناؔیتی ، وسیم بریلوؔی ، ساحل سحرؔی ، ڈاکٹر شاکر حسین اؔصلا حی، فہمی ؔبدایونی، ظفرؔ کاشی پوری،نشؔتر کاشی پوری اور منوؔج آریہ صاحب کے ساتھ طویل عرصہ تک نششتوں
اور مشاعروں میں شرکت فرمائی،یہ تمام شعراء بھی آپ کی شاعری اور ہنر کے معترف
رہے ہیں، مقامی اعتبار سے جناب پرفیسر
آصف حسین، ڈاکٹر یوسف بہادُرخان ، ماسٹرمحمد فاروق، عزیز قریشی ،حنفی ؔکاشی
پوری، پیاؔم کاشی پوری، ڈاکٹر اؔحمد کاشی پوری، خؔنجر کاشی پوری،عاؔصم
کاشی پوری، قتؔیل کاشی پوری، طفیؔل چتر
ویدی ، مبارک حسین مشؔفق، صغیر
اؔشرف،انجینیر محمد اؔقبال، صدر عبدالحمید، حاجی عبدالرشید نل والے،حاجی جمیل،
ہرداسی لعل مہروترا، ہرونش لعل سائیکل والے اور دیگر حضرات سے آپ کے گہرے مراسم رہے ہیں، اِنکے علاوہ
جناب شِو نندن اگروال اور سیٹھ سریش
صاحب بھی
آپکے ہم جماعت اور رفیق رہے ہیں۔
آپنے
زندگی کے تقریباً ہر پہلو پر اپنی صلاحیتوں کا استعمال کیا ہے سیدھی اور عا م فہم بات کو اپنی شاعری میں
ڈھالنے کا ہنر آ پکو بخوبی آتا
تھا، آپ شاعری میں ہمیشہ
اس بات کا خیا ل رکھتے تھے کی قاری
کو حقیقی دنیا سے روبرو کرایا جائے آپکی شاعری میں موجودہ زندگی اور اس میں در پیش روز
مرّہ کی چھوٹی بڑی باتوں کو بڑی خوبی سے
نقل کیا گیا ہے، آپکی اکثر غزلیں عام اور سادہ زبان میں ہوتی
ہیں اس لئے آج بھی آپکے چاہنے والوں کی
کوئی کمی نہیں ہے۔
آپنے اُردو ادب کی ہر صنف جیسے نعت، حمد، قطعہ، رُباعی، نظم، قصیدہ اور
غزل میں اپنا قلم آز مایا ہے ، آپکی شاعری کی یہ روایت یہیں ختم نہیں ہوتی آپکے فرزند اقبال اؔدیب کاشی پوری ایک بہترین اور کامیاب شاعر ہیں
جو آپکو اپنا اُستاد اور آئیڈیل مان کر
شاعری کر رہے ہیں ساتھ ہی آپکے
پوتے شاؔرق صدیقی بھی ایک نو جوان شاعر
ہیں جو نئی نسل کی نمائندگی کر تے ہوئے
جدید شاعری میں کامیابی حاصل کر رہے ہیں،آپکی شاعری کی بدولت آپکو ایک
اُستاد شاعر ہونے کا شرف حاصل ہے اس لئے
دیگر مُقامی شعراء کرام آپکو اپنا
اُستاد اور محترم مانتے ہیں جن میں جناب
خورشید اؔحمد کاشی پوری ، اؔمین
جسپوری، انجینیرمحمد عرفان حؔمید ، فرقان
احمد خلشؔ اور نقی اؔنور صاحب کے نام شامل کئے جا سکتے ہیں، اِنکے علاوہ بین الاقوامی ناظمِ مشاعرہ جناب منصور عثماؔنی،
معین شاؔداب،طیب آذادؔ اور
اظہرشکؔیل صاحب آپکی شاعری سے بیحد متاثر ہونے والے شعراء حضرات ہیں، غزل خوانی میں آپکا ایک منفرد
انداز تھا ، آپ اپنے ترنم
اور بلند آواز سے محفل میں سما ں
باندھ دیا کرتے تھے، آپ کی
علمی و ادبی خدمات کے اعتراف میں نَوچیتنا کلچرل سوسائٹی کاشی پور کی جانب سے شعرو شاعری کے میدان میں منفرد خدمات کے لئے
’ کاشی پور گو رَو ‘کے اعزاز سے نوازا جا چکا ہے۔
محترم جناب اؔحمر کاشی پوری ذاتی زندگی میں
مزاج کے سخت لیکن اصول پسند انسان تھے ، آپنے پوری زندگی بڑی محنت اور ایمانداری
سے گزاری ،آپ سماجی رشتوں
کو جوڑنے میں یقین رکھتے تھے،آپ معاشرے
کی عمر دراز شخصیتوں میں سے ا یک تھے اس لئے آپ کے عزت و احترام میں کبھی کوئی کمی نہیں رہی ، حبّ
الوطنی کا جذبہ آپ میں بچپن سے ہی تھا اس
لئے آپ والدِ محترم اور پنڈت گووِند بلّبھ پنت جی کے ساتھ کئی بار
آزادی کی تحریک میں شامل ہوئے،آزادی کے بعد آپنے ہندوستان میں رہنا پسند کیا اور اسی کو اپنا
مادرِ وطن سمجھا ، آپکی زندگی میں ایک وقت ایسا بھی آیا جب
زمانے نے آپکو تنہا چھوڑ دیا، ۱۹۷۲
ء میں جنگلات کی ٹھیکیداری میں آپکو
بہت بڑا نقصان ہوا ، جسکا اندازہ اس بات سے لگایا جا سکتا ہےکہ آپ کی ساری سرمایہ
کاری ضائع ہو گئی اور آپ زمانے کے مقروض ہو گئے
لیکن آپنے ہمت نہیں ہاری
بلکہ تحمل اور ذہانتداری سے کام لیا،کچھ ہمدردوں اور عزیزوں کی مدد سےکاروبار
دوبارا قائم کیا اور کسی طرح شہرمیں سائیکل
پینٹنگ اورمرمّت کی ایک ورکشاپ کا آغاز کیا،آپنے
سائیکلوں کی پینٹنگ کے لئے باقائیدہ ایک پلانٹ
لگایا، کاشی پور اور اسکے اطراف یہ پہلاپلانٹ تھا جہاں سائیکلوں پر اسٹوونگ کلرکیا جاتا تھا، اس کام سے آپکو خوب شہرت ملی جسکے نتیجے مبارک حسین سائیکل والے لقب سے آپکی پہچان بن گئی۔
آپ ایک
ہنر مند انسان تھے جسے قدرت
نے بھر پور صلاحیتوں سے نوازا تھا، آپ
مشینری اور اسکی کارکردگی کی گہری سمجھ رکھتے تھے، آپنے زندگی بھر
مشینری پر بہت کام کئے ہیں اور اُن
میں کئی ترامیم کیں، آپنے ہی بہت
پہلے پیٹرول جنریٹر کے ڈیزائن میں کچھ تبدیلی کر کے اس کو
کیروسین سے چلانے کاکار نامہ انجام دیاہے ، آپنے قومی اداروں اورقوم کی فلاح و بہبود کے لیے کافی
جدوجہدکی، محلہ علی خاں کاشی پور میں واقع قدیمی ادارہ شمس
العلوم میں آپ ایک لمبے وقت تک خازن کے عہدے پر خدمات انجام دیتے رہے،آپنے ادارے کے نظام میں بہت سے
سدھار کئے ا ٓپ سے پہلے اس ادارے میں آمد و خرچ کا کوئی طریقہء کار نہیں تھا ،آپنے حساب کتاب کا سارا نظام بینک کی معرفت کرانے کی شرو عات کی ، اس
بھاگ دوڑ بھری زند گی میں آپ اپنی صحت کا
پورا خیال رکھا کرتے تھے، والی بال
کھیلنا آپکا شوق تھا آپ والی بال کے
ایک بہترین کھلاڑی رہے ہیں ساتھ ہی
آپ با قاعدہ
اس کھیل کی علاقائی ٹورنامیٹ کا اہتمام کرایا کرتے تھے ،آپ
موسیقی کی بھی گہری سمجھ رکھتے تھےغزل سننا آپکو بہت بےحد پسند تھا غلام علی اور منہدی حسن
آپکے پسندیدہ گلوکار تھے، اسکے علاوہ گیت
گنگنانہ اور بانسری بجانابھی
آپکا مشغلہ رہا ہے۔
آپنے پوری زندگی بڑی محنت و مشقت، سادگی اور ایمانداری سے
گزاری، تنگ دست زندگی میں بڑی دُشواریوں کا سامنا کرنا پڑا، پریشانی اور دُشوایوں
میں آپکی اہلیہ محترمہ آپکے شانہ بشانہ ر ہیں
،آپکی اہلیہ محترمہ کا نام انوری بیگم تھا
،جو ۳۱ جنوری ۲۰۱۰ء کو آپکا ساتھ چھوڑ کر اس دنیا سے رخصت ہو گئیں ، ا ٓپ کے چھ بیٹے اور دو بیٹیاں ہوئیں ،سماجی اور گھریلو ذمہ داریوں
کے ساتھ ساتھ آپنے بچوں کی تعلیم و تربیت
پر پوراخیال رکھا، آپ کی تربیت کا
ہی نتیجہ ہے کہ آپ کےسبھی بچے کاروباری
اور معاشی اعتبار سےآج ایک بہترین زندگی
گزار رہے ہیں، آپ نے اپنی زندگی میں پوتے پوتیاں ،پڑپوتے پڑپوتیاں اور نواسے نواسیوں کو
دیکھا ، کہنے کا
مقصدیہ ہے کی آپ ایک مشہور شاعر ہونے کے ساتھ ساتھ قابل ، ایماندار،محنتی، کامیاب ،عزت دار اور اپنے بچوں پر شفقّت رکھنے والے ایک نیک
دل انسان تھے۔
عمر بھر اُردو ادب کی خدمت کرنےوالے
،اُردو، ہندی، انگریزی، عربی اور فارسی زبانوں پر عبور رکھنے والے بزرگ شاعر محترم جناب اؔحمر کاشی پوری۲۰ جولائی ۲۰۲۴ء کو
۹۲ سالہ بہتریں زندگی گزارنے کے بعد دنیا ئے فانی سے دنیا ئے حقیقی کی جانب ہجرت
فرما گئےاوراپنے پیچھے ایک بھرا پرا خاندان،
اپنے مشاہدات وتجربات اور زندگی بھر کی جمع پونجی یعنی اپنی غزلوں کا ذخیرہ چھوڑ گئے ، آپکی ادبی خدمات رہتی دنیا تک یاد رکھی جائینگی۔
آپکے
چھوٹے فرزند محمدؐ جلیس صدّیقی نے آپکے کلام کو
یکجا کرنے اور کمپوزٹنگ کرنے میں بڑی جانفشانی کی ہے ، کلام
کو ’ اُسکا تصوّر‘ نام سےشائع
کراکر قابلِ تعریف کا م کیا اور
آپکے چاہنے والو ں کے لئے ایک
نایاب تحفہ نذر کیا ہے ،اِس کتاب کو ’مائی بُک سلیکٹ پبلیکیشن‘ کی جانب سے اُردو
اور ہندی میں شائع کیا گیا ہے
جو ’
اَمیزن اِنڈیا‘ پر دستیاب ہے ۔
Biography of Respected Janab Mubarak Hussain ‘Ahmar’ Kashipuri
Ghazal is a form of poetry, whose literal meaning is "to converse with the beloved." However, in modern ghazal, poets express their thoughts not only about the beloved but also about various aspects of the world and society. Thus, today, ghazal has become a medium not just for conversing with the beloved but also for engaging with the world.
From ancient times until today, various poets have mastered this art, each adding their own unique touch to the beauty of poetry. This tradition continues even today, and in this esteemed list, the name of Janab Mubarak Hussain ‘Ahmar’ Kashipuri holds a special place. His poetry has a distinct significance in Urdu literature. He has expressed his thoughts in both traditional and modern ghazals. Janab ‘Ahmar’ Kashipuri dedicated a long period of his life to poetry. His compositions reflect contemporary society and address various small and big issues within it.
Respected Janab Mubarak Hussain ‘Ahmar’ Kashipuri needs no introduction; his poetry itself is his identity. His father’s name was Janab Sufi Karim Bakhsh, and his mother was Mohatarma Noor Jahan Begum. He was born on July 31, 1932, in Kashipur, a historical and industrial city in the Terai district of Udham Singh Nagar, Uttarakhand, India. He was the youngest child of his parents, born after two daughters. His father was known as a respected intellectual in the region, a well-educated, socially active, patriotic, and dignified personality.
The influence of his father is clearly reflected in his personality. Under his father’s guidance, he studied Urdu and Persian. His deep interest in Urdu literature led him to extensively read classical and Persian literature. He considered Mir, Ghalib, Zauq, and Iqbal as his idols and gradually started writing poetry. Soon, his compositions gained popularity. He thoroughly learned and understood the technicalities of ghazal. To further refine his poetry, he became a disciple of the renowned poet of his time, Janab Bhagwati Prasad Bhatnagar ‘Ahqar’ Kashipuri, under whose mentorship he mastered the nuances of ghazal. Consequently, his ghazals improved significantly and became well-known. This led to invitations to participate in mushairas (poetry gatherings) and literary sessions, both locally and internationally.
Through his dedication and continuous efforts, he became one of the prominent poets of his time. His fame grew to the extent that renowned poets like Janab Gauhar Usmani, Mohammad Ali Mauj, and Rais Rampuri became his mentors and friends, helping him refine his talents. He collaborated with distinguished poets of earlier times, including Monis Bareilvi, Hosh Numani, Azhar Inayati, Wasim Bareilvi, Sahil Sehri, Dr. Shakir Hussain Islahi, Fahmi Badayuni, Zafar Kashipuri, Nashtar Kashipuri, and Manoj Arya, participating in various mushairas and literary gatherings. These poets also acknowledged and appreciated his literary prowess.
On a local level, he maintained close associations with Professor Asif Hussain, Dr. Yusuf Bahadur Khan, Master Mohammad Farooq, Aziz Quraishi, Hanafi Kashipuri, Payam Kashipuri, Dr. Ahmad Kashipuri, Khanjar Kashipuri, Asim Kashipuri, Qateel Kashipuri, Tufail Chitravedi, Mubarak Hussain Mushfiq, Sagheer Ashraf, Engineer Mohammad Iqbal, Sadar Abdul Hameed, Haji Abdul Rashid Nal Wale, Haji Jameel, Hardasi Lal Mehrotra, Harvansh Lal Cycle Wale, and others. Additionally, Janab Shiv Nandan Agrawal and Seth Suresh Sahab were among his close companions.
He used his poetic skills to express various aspects of life. He had the talent to present simple and relatable themes in his poetry, ensuring that readers connected with the realities of life. His poetry vividly captured contemporary life and everyday experiences. Most of his ghazals were written in simple and accessible language, which is why he still has a large number of admirers.
He contributed to every genre of Urdu literature, including naat (praise of the Prophet), hamd (praise of God), qata, rubaiyat, nazm, qasida, and ghazal. His literary tradition continues through his son Iqbal ‘Adeeb’ Kashipuri, a successful poet who considers him his mentor and idol. His grandson Shariq Siddiqui, a young poet representing the new generation, is also achieving success in modern poetry. His poetic legacy has earned him recognition as a distinguished poet, and many local poets regard him as their mentor, including Janab Khurshid Ahmad Kashipuri, Ameen Jaspuri, Engineer Mohammad Irfan Hameed, Furqan Ahmad Khalish, and Naqi Anwar. Moreover, internationally recognized mushaira organizers Janab Mansoor Usmani, Moeen Shadab, Tayyab Azad, and Azhar Shakeel have been deeply influenced by his poetry. His unique recitation style and powerful voice made his performances mesmerizing. In recognition of his exceptional contributions to poetry and literature, the Navchetna Cultural Society, Kashipur, honored him with the "Kashipur Gaurav" award.
In his personal life, Janab ‘Ahmar’ Kashipuri was a strict yet principled individual. He lived his life with dedication and honesty, believing in fostering strong social relationships. He was among the oldest respected personalities in the community, always held in high regard. His patriotic spirit was evident from childhood, as he participated in India's freedom movement alongside his father and Pandit Govind Ballabh Pant. After independence, he chose to remain in India, considering it his motherland.
At one point in his life, he faced a significant financial setback in 1972 when he suffered a massive loss in the forestry business, losing his entire investment and accumulating debts. However, he did not lose hope and, with patience and intelligence, restarted his business with the help of well-wishers and relatives. Eventually, he established a bicycle painting and repair workshop in Kashipur, introducing a stoving color plant for bicycle painting, which was the first of its kind in the region. His success in this field earned him the nickname "Mubarak Hussain Cycle Wale."
He was a highly skilled individual with a deep understanding of machinery and its workings. He made several modifications to machines, including altering the design of a petrol generator to run on kerosene. He actively worked for the welfare of the community and institutions. He served as the treasurer of the historic institution Shams-ul-Uloom in Kashipur for a long time, implementing significant reforms. He introduced a proper system for financial transactions through banks.
Despite his busy life, he took great care of his health. He was an excellent volleyball player and even organized local tournaments. He had a deep appreciation for music, especially ghazals, with Ghulam Ali and Mehdi Hassan being his favorite singers. He also enjoyed humming songs and playing the flute.
Janab ‘Ahmar’ Kashipuri lived a life of hard work, simplicity, and honesty. He faced numerous hardships but remained steadfast. His wife, Mohatarma Anwari Begum, supported him through all difficulties but passed away on January 31, 2010. He had six sons and two daughters, raising them with great care and responsibility. His upbringing ensured that all his children are now leading successful lives. He was fortunate to witness his grandchildren and even great-grandchildren.
Having devoted his entire life to the service of Urdu literature, possessing mastery over Urdu, Hindi, English, Arabic, and Persian, the esteemed poet Janab ‘Ahmar’ Kashipuri passed away on July 20, 2024, at the age of 92. He left behind a rich legacy of poetry and invaluable life experiences. His literary contributions will be remembered forever.
His youngest son, Mohammad Jalees Siddiqui, diligently compiled and formatted his poetry collection, which was published under the title "Uska Tasavvur". The book has been published in both Urdu and Hindi by My Book Select Publication and is available on Amazon India, serving as a valuable gift for his admirers.
A love song is a song about romantic love, falling in love, heartbreak after a breakup, and the feelings that these experiences bring. A comprehensive list of even the best known performers and composers of love songs would be a large order. For watch latest Romantic songs view this video https://www.youtube.com/watch?v=4KbU9BVcq54
ReplyDelete